नई दिल्ली। बीसीसीआई में सुधारों को लेकर जस्टिस लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर दायर की गई बोर्ड की पुनर्विचार याचिका खारिज हो गई। आपको बता दें कि 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को जस्टिस लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू करने का फैसला सुनाया था, जिस पर बीसीसीआई ने 16 अगस्त को पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी, हालांकि, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चैंबर में फैसला किया है । यह फैसला सीजेआई टीएस ठाकुर और जस्टिस एसए बोबडे की बेंच ने दिया।