SC judge said the hearing would not be the case Shahabuddin-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

SCजज ने कहा,नहीं सुनूंगा शहाबुद्दीन केस

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 5:05 PM (IST)
SCजज ने कहा,नहीं सुनूंगा शहाबुद्दीन केस
नई दिल्ली। सीवान के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की जमानत मामले में सुप्रीम कोर्ट के जज उदय उमेश ललित ने सुनवाई से ही इंकार कर दिया है। महज उन्होंने न्यायालय की गरिमा का हवाला देते हुए इस मामले की सुनवाई से इंकार किया है। सुप्रीम कोर्ट के जज उदय उमेश ललित ने कहा कि वह कभी पहले शहाबुद्दीन की ओर से अदालत में पैरवी कर चुके हैं। लिहाजा वह इस मामले में सुनवाई नहीं कर सकते। इस मामले में अब चार हफ्तों बाद सुनवाई की जा सकती है. मुमकिन है मामले की अगली सुनवाई जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष की अगुवाई वाली बेंच करेगी। आपको बता दें कि सीवान के चर्चित तेजाब कांड में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सितंबर माह में शहाबुद्दीन भागलपुर जेल से रिहा हुए थे। शहाबुद्दीन को हाल ही में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के आरोप में सीवान से भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया था । यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ? यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement