पहली बार: HC जज कर्णन वारंट से SC में तलब, कर्णन ने बताया असंवैधानिक
khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मार्च 2017 6:58 PM (IST)
जस्टिस केहर के अलावा खंडपीठ के अन्य सदस्यों में जस्टिस दीपक मिश्रा,
जस्टिस जे. चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन बी. लोकुर, जस्टिस
पिनाकी चंद्र घोष और जस्टिस कुरियन जोसेफ शामिल हैं। इससे पहले सर्वोच्च
न्यायालय ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया था।
यह
सर्वोच्च न्यायालय के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि उच्च न्यायालय के
किसी मौजूदा न्यायाधीश के खिलाफ अवमानना मामले की कार्यवाही के लिए जमानती
वारंट जारी किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने पहले कहा था कि न्यायमूर्ति
कर्णन इस दौरान किसी तरह की न्यायिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में हिस्सा
नहीं लेंगे।
न्यायमूर्ति रोहतगी ने मामले की सुनवाई के दौरान अदालत को
बताया, ‘न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया गया। हमें
पता चला है कि कर्णन ने सीजेआई को दो पत्र लिखकर मद्रास उच्च न्यायालय के
कुछ न्यायाधीशों पर आरोप लगाए थे।’