केंद्र सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में
कहा कि अब हालात पहले से बेहतर और काबू में है, बैंकों में लगने वाली
कतारें लगातार कम हो रही हैं। बैंकों में अभी तक 6 लाख करोड़ रुपये जमा हो
चुके हैं और सरकार को उम्मीद है कि 10-15 लाख करोड़ रुपये तक जमा होंगे।
रोहतगी ने कहा कि इस कदम से बैंकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, देश
में डिजिटल पेमेंट और डिजिटल मनी का इस्तेमाल पिछले दिनों में बढ़ा है,
वहीं ऑनलाइन भुगतान में बढ़ोतरी हुई है। सरकार की ओर से कहा गया कि लोगों
ने 70 साल से पैसे जमा करके रखे है इसलिए जाहिर है कि सभी पैसा जमा होने
में थोड़ा समय लगेगा।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले