says Abhimanyu, Make sure to meet the revised scale-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संशोधित वेतनमान मिलना सुनिश्चित करे-अभिमन्यु

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 5:32 PM (IST)
संशोधित वेतनमान मिलना सुनिश्चित करे-अभिमन्यु
चण्डीगढ़। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे नवम्बर, 2016 से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के क्रियान्वयन के उपरांत सरकारी कर्मचारियों को मास दिसम्बर, 2016 में देय मास नवम्बर का संशोधित वेतन मिलना सुनिश्चित करने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाएं।

उन्होंने संशोधित वेतन के बकायों का आहरण और कर्मचारियों को उसका वितरण चालू वित्त वर्ष 2016-17 में किये जाने पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि नियमों के प्रावधानों के अनुसार संशोधित पे लेवल में वेतन का निर्धारण अत्यधिक सावधानी से किया जाना चाहिए। इस कार्य के लिए उन्हें भेजी गई नियमों की प्रतियों का ध्यान से अध्ययन करना एवं समझना आवश्यक होगा ताकि वेतन निर्धारण में गलती होने की संभावना कम हो। यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement