मुंबई। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को वीर सावरकर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा कर सरकार इस क्रांतिकारी नेता को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस का मुंह हमेशा के लिए बंद कर देगी। ठाकरे ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस ने न केवल वीर सावरकर को बल्कि अन्य सभी क्रांतिकारियों को भी अपमानित किया है। अब सरकार को हर हाल में तत्काल वीर सावरकर को भारत रत्न देने की घोषणा करके कांग्रेस का मुंह हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए।’’
भाजपा की मांग है कि सावरकर पर अपनी टिप्पणी के लिए कांग्रेस हर हाल में माफी मांगे। ऐसा नहीं करने पर भाजपा कांग्रेस के सभी विधायकों एवं सांसदों के घर के बाहर आंदोलन करेगी। इस पर ठाकरे ने कहा कि सावरकर के लिए भारत रत्न की घोषणा करके यह ड्रामा हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद कभी आंदोलन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।