Saudi Arabia increased India annual Haj quota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सऊदी अरब ने बढ़ाया भारत का हज कोटा, 1.70 लाख लोग कर सकेंगे हज

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 12:50 PM (IST)
सऊदी अरब ने बढ़ाया भारत का हज कोटा, 1.70 लाख लोग कर सकेंगे हज
नयी दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के आग्रह पर सऊदी अरब ने भारत के वार्षिक हज कोटे में 34,500 की वृद्धि कर दी है। अब हर साल एक लाख 70 हजार लोग हज पर जा सकेंगे। यह जानकारी केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दी है। नकवी ने इस संबंध में सऊदी अरब के जेद्दा में सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्री डॉ मुहम्मद सालेह बिन ताहिर बेन्तेन के साथ हज 2017 के सम्बन्ध में द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये। नकवी ने अपने बयान में कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि सऊदी अरब ने भारत के हज कोटे में 34,500 की वृद्धि कर दी है। 1988 के बाद पहली बार भारत से हज पर जाने वाले यात्रियों के कोटे में इतनी बड़ी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि हज 2016 में भारत भर में 21 केंद्रों से लगभग 99,903 हाजियों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिये हज किया और लगभग 36 हजार हाजियों ने प्राइवेट टूर आपरेटरों के जरिये हज की अदायगी की थी।

[@ अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement