राजनाथ की खरी-खरी के बाद कश्मीर पर अब पाक की नई चाल!
khaskhabar.com: शनिवार, 06 अगस्त 2016 09:30 AM (IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब कश्मीर के बहाने पाक ने भारत को घेरने की कोशिश की है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहाकार सरताज अजीज ने इंटरनेशनल एनजीओ डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर से अनुरोध किया है कि वह कश्मीर में तत्काल मेडिकल सहायता मुहैया कराए। अजीज ने कहा कि भारतीय सेना की आक्रामकता के कारण कश्मीर में हजारों लोग जख्मी हुए हैं और उन्हें मेडिकल मदद नहीं मिल रही है।