sarpanch Was jailed on charges of bribery, welcome return-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 1:39 PM (IST)
रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागत
जोधपुर। जिले के बिराई गांव के सरपंच को एसीबी ने रिश्वत के मामले में ट्रेप किया और फिर जेल भेजा दिया था। शुक्रवार को सरपंच को जमानत मिली तो उसके स्वागत में 60 किलोमीटर तक लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। गांव के लोगों का कहना है कि सरपंच भागुराम को आपसी रंजिश के चलते झूठा फंसाया गया है। लोगों का कहना था कि उन्हें मिल रहा जनसमर्थन ही सरपंच की ईमानदारी की जमानत है। जोधपुर के नौ मील चौराहे से रवाना हुए लोगों ने बावड़ी, कास्टि और फिर बिराई तक रैली निकाली और बताने का प्रयास किया कि सरपंच निर्दोष है और उसे झूठा फंसाया गया है। दरअसल, एसीबी ने शिकायत के बाद सरपंच को उसी के टेंट हाउस पर लोगों के बीच से ट्रेप किया था। गांव वालों का कहना है कि गांव में राजनीति के स्तर की गिरावट के कारण सरपंच को फंसाया गया। जमानत पर घर आए सरपंच का लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया और आम सभा बुलाई। सभा में बावड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के कई सरपंच और पूरा गांव शामिल हुआ। यह भी पढ़े :ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने यह भी पढ़े :पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement