Sardar Patel’s contribution in uniting the country Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश को एकजुट करने में सरदार पटेल का अहम् योगदान

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 10:29 PM (IST)
देश को एकजुट करने में सरदार पटेल का अहम् योगदान
इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम.वेंकैया नायडू, केंद्रीय खेलमंत्री विजय गोयल, केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा तथा दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग भी मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें एक और एकजुट होने के लिए जातिवाद, संप्रदायवाद, सांप्रदायिकता तथा अलगाववाद की निंदा करनी चाहिए। नायडू ने कहा कि लोग इस बात को महसूस करते हैं कि अगर सरदार पटेल भारत के पहले प्रधानमंत्री होते ते भारत की तस्वीर कुछ और होती। बाद में प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल के जीवन पर एक डिजिटल संग्रहालय का उद्घाटन किया और लोगों से इसे देखने की अपील की। आजादी के बाद से लेकर वर्षो तक सत्तासीन रही कांग्रेस सरकार पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा कि ऐसे संग्रहालय की स्थापना 40-50 साल पहले की जानी चाहिए थी और सरदार पटेल को यह सम्मान काफी पहले दिया जाना चाहिए था, लेकिन अज्ञात कारणों से ऐसा नहीं किया गया। इतिहास उनसे (कांग्रेस) इसके लिए सवाल करेगा। विभिन्न राज्यों के लोगों को एक दूसरे से बारे में अधिक से अधिक अवगत कराने के लिए प्रधानमंत्री ने एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल की शुरुआत की, ताकि विभिन्नता में एकता को बढ़ावा दिया जा सके। इस पहल के तहत दो राज्यों के बीच छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च
यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलि

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement