Sardar Patel’s contribution in uniting the country-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश को एकजुट करने में सरदार पटेल का अहम् योगदान

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 11:01 PM (IST)
देश को एकजुट करने में सरदार पटेल का अहम् योगदान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश को एकजुट करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय राजधानी स्थित ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में देश के लौह पुरुष की जयंती पर मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। मोदी ने स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी भी दिखाई और मौजूद जनसमूह को एकजुट रहने की शपथ दिलाई। साल 2014 में सत्ता में आने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने 31 अक्टूबर से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, आज, कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक झंडे के नीचे है, जिसका श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है। सन् 1947 में अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने 564 रियासतों में बिखरे भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement