Advertisement
सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला बना लोगों का आकर्षण, लाइव डेमो और कस्टमाइजेशन स्टॉल मुख्य केंद्रबिंदु

लाइव डेमो में अलवर के कारीगरों द्वारा लाख की चूड़ियाँ, पारंपरिक पोशाकें, मिट्टी के बर्तन और ब्लैक पॉटरी तैयार की जा रही हैं। वहीं झुंझुनूं के कलाकार लिप्पन कला, क्रोशिया एक्सेसरीज़ और सुंदर कढ़ाई का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही जयपुर के कारीगरों को अगरबत्ती बनाते हुए और चूरू के कारीगरों द्वारा टाई एंड डाई के मनमोहक नमूनों को साकार करते हुए देखा जा सकता है, जो दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।
मेले का एक प्रमुख आकर्षण बनकर उभरा है कस्टमाइज़ेशन ज़ोन, जहाँ आगंतुकों के लिए लाइव कस्टमाइज़ेशन की विशेष सुविधा उपलब्ध है। इस ज़ोन में विज़िटर अपनी पसंद के अनुसार ऑर्डर पर बनी, पूरी तरह पर्सनलाइज़्ड हस्तनिर्मित वस्तुएँ बनवा सकते हैं। कुशल कारीगर मौके पर ही डिज़ाइन, रंग, नाम, मोटिफ या पैटर्न के अनुसार उत्पाद तैयार करते हैं, जिससे हर वस्तु खास और यादगार बन जाती है।
कस्टमाइज़ेशन ज़ोन में आगंतुक हाथ से बनी और रेज़िन की की-चेन पर नाम या प्रतीक उत्कीर्ण करवा रहे हैं, कढ़ाई वाले स्कार्फ और कपड़ों पर पसंदीदा पैटर्न या शुरुआती अक्षर जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा सजावटी लकड़ी और रेज़िन के बॉक्स, पेंट की हुई लकड़ी की कलाकृतियाँ, मिनिएचर, कोस्टर, पेन स्टैंड, ट्रे, रेज़िन आर्ट, प्राकृतिक रेज़्ड आर्ट तथा छोटे बर्तन व सजावटी वस्तुएँ भी पसंद के रंग और डिज़ाइन में लाइव कस्टमाइज़ की जा रही हैं।
मेले में मौजूद स्टाइल स्टूडियो स्टॉल – ‘ड्रेस ड्रेप क्लिक’ भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ आगंतुक भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को महसूस कर सकते हैं, विज़िटर राजस्थानी, गुजराती, मराठी, पहाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रीय पारंपरिक ड्रेपिंग शैलियों को आज़मा कर कैमरे में इन यादों को हमेशा के लिए कैद कर रहे हैं। लुक को संपूर्ण बनाने के लिए पारंपरिक गहने, पगड़ी, ओढ़नी, दुपट्टे और एथनिक एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध हैं। स्टॉल पर बने इंस्टेंट फोटो कॉर्नर में रंगीन लोक बैकग्राउंड और सांस्कृतिक सेटअप के सामने पारंपरिक परिधान में फोटो खिंचवाकर आगंतुक इस खूबसूरत अनुभव को यादगार बना रहे हैं।
सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला न केवल खरीदारी का अवसर है, बल्कि यह भारतीय लोक कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का जीवंत उत्सव बनकर उभर रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


