Advertisement
गांधी जयंती पर सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम : नशामुक्त राजस्थान का संकल्प, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को किया प्रेरित

कार्यक्रम में नशा मुक्त युवा मानव श्रृंखला के अवलोकन से हुई। इसके बाद नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु फिल्म नई किरण का प्रदर्शन किया गया। नुक्कड़ नाटक और अन्य जागरुकता गतिविधियों के माध्यम से भी युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में नशा मुक्ति सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में युवाओं ने यहां तस्वीरें खिंचवाकर नशे के खिलाफ अपना संदेश दिया। ‘मैं हूं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक’ जैसे संदेशों के साथ युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी नशामुक्ति के संदेश को आगे बढ़ाया।
एएनटीएफ ने की सूचना देने की अपील
महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने आमजन से अपील की कि मादक पदार्थों की तस्करी अथवा अपराधियों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना होने पर एएनटीएफ नियंत्रण कक्ष 0141-2502877 अथवा व्हाट्सऐप नंबर 9261225056 पर सूचना दें। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


