Advertisement
कुरीतियों को खत्म करने में सरकार का सहयोग करे संत समाजः मनोहर लाल

राजेश खुल्लर सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर ने नशे की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार नशा तस्करों पर सख़्त कार्रवाई कर रही है। इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाई है। जिला, रेंज और राज्य स्तर पर एंटी नारकोटिक्स सैल्स बनाए हैं। हरियाणा में 5 हजार से अधिक गिरफ्तारियां की गई है। जनवरी, 2023 तक नशा अपराधों में शामिल व्यक्तियों की 37.29 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है और 15 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया जारी है। दवाओं की अवैध बिक्री को रोकने हेतु मोबाइल ऐप 'साथी' बनाया है। टोल फ्री एंटी - ड्रग हेल्पलाइन नंबर 9050891508 शुरू किया है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए कार्यक्रम धाकड़ भी चलाया है।
जल संरक्षण के लिए सरकार उठा रही ठोस कदमः
देवेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के सलाहकार (सिंचाई) देवेंद्र सिंह ने संतों को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री जल संरक्षण के प्रति बेहद गंभीर हैं। उनके मार्गदर्शन में राज्य सरकार जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। हाल ही में विशेषज्ञों के साथ जल संरक्षण पर 2 दिवसीय जल संगोष्ठी की गई थी। निश्चित तौर पर आने वाले समय में हरियाणा जल संरक्षण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा। बैठक में विशेष तौर पर अलवर के सांसद महंत बालक नाथ, योग गुरु बाबा रामदेव और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


