Sanskars are attained only by doing karma, shame and religion - Muni Piyush Sagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्म, शर्म और धर्म करने से ही संस्कारों की प्राप्ति होती है-मुनि पीयूष सागर

khaskhabar.com: बुधवार, 16 अगस्त 2017 4:39 PM (IST)
कर्म, शर्म और धर्म करने से ही संस्कारों की प्राप्ति होती है-मुनि पीयूष सागर
जयपुर। अतिशय क्षेत्र बाड़ा पदमपुरा दिगम्बर जैन में 71वें स्वतंत्रता दिवस व श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन अन्तर्मना मुनि प्रसन्नसागरजी महाराज के मंगल आशीर्वाद से संघस्त मुनि पीयूष सागरजी के निर्देशन व आर्यिका गणिनी गौरवमति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। समारोह के दोरान मुनि पीयूष सागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका गौरवमती माताजी ने सभा को संबोधित किया । मुनि पीयूष सागर ने कहा कि " आज देश स्वतंत्रता का दिन श्रद्धा से मना रहा, ठीक उसी प्रकार नन्हे बच्चो के लिए शिक्षा को स्वतंत्रत करने की आवश्यकता, स्कूलों में शिक्षा तो मिल रही है किंतु संस्कार नही मिल रहे, जिसकी देश को अति आवश्यकता है, क्योकि संस्कार ही हमारे देश की पहचान है जो स्कूलों की किताबों में एक दूसरे के कर्म, शर्म और धर्म करने से मिलती है। आर्यिका गणिनी गौरवमति माताजी ने अपने प्रवचनों में बच्चों को “ सच्चे देशभक्त, सद नागरिक व धर्मपरायण बने रहने की नैतिक शिक्षा दी।
मीडिया संयोजक अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया की समारोह के अंत में सभी 2000 बच्चों ने सामूहिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सूरक्षित रखने का संकल्प किया। इस दोरान सभी बच्चों को पदमपुरा समिति, वर्षायोग समिति, गुरु भक्तों व समाज सेवको ने बिस्कुट, नमकीन, मिल्करोज़, कॉपी-पेन-पेंसिल व सेब वितरित किये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement