Sanskar is necessary to become human - Sudhasagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानव बनने के लिए संस्कार जरूरी - सुधासागर

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 5:19 PM (IST)
मानव बनने के लिए संस्कार जरूरी - सुधासागर
टोंक। आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि सुधासागर महाराज, निष्काम सागर, छुल्लक गंभीर सागर, धैर्य सागर ससंघ का शनिवार संत सुधासागर पब्लिक स्कूल, सोनवा टोल प्लाजा के पास टोंक में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। समाज के मीडिया प्रकोष्ठ मंत्री पवन कंटान व संयुक्त मंत्री कमल सर्राफ ने बताया कि इससे पूर्व महाराज का शनिवार को सवाई माधोपुर चौराहा बनीपार्क कॉलानी से विहार करते हुए एस.आर. पेट्रोल पम्प तक पहुंचे, जहां से भव्य जुलूस के रूप में शोभा यात्रा निकाली गई। इसमे संत सुधासागर स्कूल के बच्चे व धर्मसागर पाठशाला के बच्चे हाथ में जैन पताका लेकर चल रहे थे वहीं महिलाएं जयघोष कर रही थी। इससे पूर्व टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता, टोंक प्रधान जगदीश गुर्जर ने सवाई माधोपुर चौराहा पर महाराज के पाद प्रक्षालन कर अगवानी की। इस मौके पर मुनि सुधासागर महाराज ने कहा कि कहा कि इस संसार में जल, वायु पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन मनुष्य पर निर्भर करता हैं कि वह उसका किस प्रकार उपयोग करता है। जिस प्रकार जल को कीचड़ में डालने से वह कीचड़ बन जाता हैं और उसी जल को भगवान पर अभिषेक करने से वह गंधोधक बना सकता हैं। दानव से मानव बनाने के लिए स्कूल से संस्कार लिए जाते हैं और मानव से भगवान बनाने के लिए तीर्थ बनाए जाते हैं। इससे पूर्व श्रीआदिनाथ भगवान का चित्र का अनावरण, पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेंट कार्यक्रम भी हुआ। रविवार को प्रात: 8.40 बजे मंगल प्रवचन, 9.30 अतिथि निलय का शिलान्यास, 10.30 बजे आहार चर्या, 11 बजे सामूहिक भोज, दोपहर 2.30 बजे वार्षिक अधिवेशन व शाम को जिज्ञासा समाधान व आरती कार्यक्रम होगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement