Sanji Ram decided to kill Kathua rape victim to save son: Investigators Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कठुआ मामला: बेटे को बचाने के लिए सांजी ने ही रची थी बच्ची की हत्या की साजिश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 3:02 PM (IST)
कठुआ मामला: बेटे को बचाने के लिए सांजी ने ही रची थी बच्ची की हत्या की साजिश
जांचकर्ताओं ने बताया कि सांझी राम ने अपने भतीजे को जुर्म स्वीकार करने के लिए तैयार कर लिया था लेकिन विशाल को इस सबसे दूर रखा और उसे आश्वासन दिया था कि वह उसे रिमांड होम से जल्द बाहर निकाल लेगा। इधर, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ में बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मुकदमे पर रोक लगा दी। अदालत ने यह रोक आरोपियों से मुकदमे को चंडीगढ़ स्थानांतरित करने की याचिका पर जवाब देने को लेकर लगाई है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ व न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा ने कठुआ मामले में मुकदमे के स्थानांतरण की याचिका पर 7 मई को सुनवाई की बात कहते हुए मुकदमे पर रोक लगा दी।

ये भी पढ़ें - सही समय पर दिखाने से एडी की बढ़ी हड्डी की सर्जरी से बच सकते है

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement