Sanganer Super King beat traffic South Warriors by 112 runs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांगानेर सुपर किंग ने ट्रैफिक साउथ वारियर्स को 112 रन से हराया

khaskhabar.com: सोमवार, 30 जनवरी 2017 8:22 PM (IST)
सांगानेर सुपर किंग ने ट्रैफिक साउथ वारियर्स को 112 रन से हराया
जयपुर। जयपुर पुलिस लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन केएल सैनी स्टेडियम में प्रथम पारी में सांगानेर सुपर किंग ने ट्रैफिक साउथ वारियर्स को 112 रन से हराया। इसी प्रकार दूसरी पारी में गांधीनगर पेस इलेवन ने जालूपुरा चेलेन्जर्स को 18 रन से हराया। मैन आॅफ दी मैच की ट्राफी प्रहलाद सिंह को दी गयी।वहीं भवानी निकेतन के पहले ग्राउण्ड में प्रथम पारी में सुभाष चौक स्टाफसिटी ने बनीपार्क सुपरकाॅप को 03 विकेट से हराया। यहां मैन आॅफ दी मैच की ट्राफी फैजान को दी गयी।भवानी निकेतन के पहले ग्राउण्ड में द्वितीय पारी में कोतवाली राॅयल्स ने पीएस मैट्रो को 108 रन से हराया। मैन आॅफ दी मैच की ट्राफी एमएमके वली को दी गयी।भवानी निकेतन के दूसरे ग्राउण्ड में प्रथम पारी में सिन्धी कैम्प राइडर ने नाहरगढ़ नोबल्स को 04 विकेट से हराया। मैन आॅफ दी मैच की ट्राफी कौशल को दी गयी।

[@ यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement