khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जून 2016 1:05 PM (IST)
उल्लेखनीय है कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल भारत-चीन सीमा की रक्षा का
जिम्मा निभाता है। आईटीबीपी के जवान देश की उत्तरी सीमा पर लद्दाख के
काराकोरम दर्रे से अरुणाचल प्रदेश की विभिन्न चौकियों और सीमाओं पर तैनात
होते हैं। यह दूरी तकरीबन 3488 किलोमीटर लंबी होती है और बेहद विपरीत
परिस्थितियों में यह जवान देश की सीमा की सुरक्षा करते हैं। चीन की सीमा से
लगे गांवों में बोली जाने वाली भाषा का ज्ञान इनके लिए बेहद सहायक साबित
होता है।
विश्वविद्यालय के अनुसार, विश्वविद्यालय द्वारा प्रारंभ
किए जा रहे इस चीनी भाषा पाठ्यक्रम में अब तक 24 व्यक्तियों ने आवेदन किए
हैं, जो बढक़र 35 हो सकता है। इस पाठ्यक्रम में कुल 20 सीटें हैं और आवेदन
करने की अंतिम तिथि 30 जून है। चीनी भाषा पाठ्यक्रम के दो सेमेस्टर होंगे। (आईएएनएस)