samjhauta express leaves lahore for new delhi Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समझौता एक्स.लाहौर से नई दिल्ली रवाना

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 5:34 PM (IST)
समझौता एक्स.लाहौर से नई दिल्ली रवाना
द न्यूज इंटरनेशनल की रपट के मुताबिक रेलगाडी सोमवार सुबह चली और इसमें 138 यात्री सवार थे। भारतीय प्रशासन ने कहा है कि पटरी पर व्यवधान के कारण रविवार को रेल सेवा संचालन में विलंब हो गया था। हालांकि पाकिस्तानी प्रशासन ने अमृतसर में विरोध प्रदर्शन के कारण सुरक्षा मुद्दों को विलंब का कारण बताया। द न्यूज इंटरनेशनल की रपट के अनुसार भारतीय रेलवे ने पाकिस्तान को सूचना दे दी थी कि सोमवार को सेवा अपने नियमित कार्यRम के अनुसार नहीं चलेगी। खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी प्रशासन को बताया गया था कि भारतीय रेलवे ने संचालन की अनुमति इसलिए दी है क्योंकि वह आश्वस्त है कि स्थिति नियंत्रण में है और रेल को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। (आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement