Advertisement
संभल CO अनुज चौधरी के पिता ने बेटे की जान को बताया खतरा, सरकार से मांगी सुरक्षा

बृजपाल सिंह चौधरी ने कहा, "लफंडर तो ऐसे होते हैं, संजय सिंह शराब बिक्री मामले में जेल के अंदर रहे, सारी दिल्ली को बेचकर खा गए, लफंडर तो ऐसे होते हैं।"
उन्होंने अपने बेटे के बयान पर कहा कि संभल का कोई भी मुसलमान उन्हें गलत नहीं बता रहा है। मुस्लिम कह रहे हैं कि सीओ साहब ने अच्छा किया और हम इस बात पर ध्यान देंगे, बल्कि उन्होंने नमाज का समय भी बदल लिया है।
बता दें कि यूपी के संभल सीओ अनुज चौधरी द्वारा होली और जुमे पर दिए एक बयान के बाद सियासत गर्म है। दरअसल, संभल सीओ अनुज चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "होली साल में एक बार आती है और जुमा साल में 52 बार आता है। अगर किसी को रंग से परहेज है तो वह घर से बाहर न निकलें। होली के दिन घर से ही नमाज अदा करें।"
शुक्रवार को होली का पावन पर्व है और इस दिन जुमा भी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुजफ़्फरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


