कोलकाता। मुलायम परिवार में चल रही कलह के अब शांत पडने के संकेत मिल रहे हैं। अब अमर सिंह ने इस मामले में खुद का बचाव किया है। गौरतलब है कि सीएम अखिलेश के अनुसार उनके परिवार में झगडे का कारण अमर सिंह हैं। वहीं कल सपा की बैठक में मुलायम सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि अमर सिंह उनके खास है और भाई की तरह है। वहीं शिवपाल यादव भी अमर सिंह के पक्ष में है। अब अमर सिंह ने इस मामले खुद का बचाव करते हुए रामगोपाल यादव पर हमला बोल दिया है। अमरसिंह ने रामगोपाल यादव को नपुंसक बताया है। अमर सिंह ने आनंद बाजार पत्रिका को दिए साक्षात्कार में रामगोपाल पर तीखा हमला बोला। अखबार ने जब अमर सिंह से रामगोपाल यादव को लेकर सवाल किया गया तो उनका सीधा जवाब था रामगोपाल नपुंसक हैं। वहीं अखिलेश को लेकर अमर सिंह का रूख नर्म रहा। अमर सिंह ने कहा कि उन्होनें सोमवार को अखिलेश को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। गौरतलब है कि अखिलेश ने तो अमर सिंह को दलाल तक कह दिया था। इस बारे में अमर सिंह का कहना है कि वे अखिलेश को छोटे से देख रहे हैं।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारतायह भी पढ़े :क्या केजरीवाल की पत्नी आएंगी राजनीति में !EXCLUSIVE