sam Pitroda trapped due to poor Hindi, did not translate the word Bura, apologized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिन्दी पर फंसे पित्रोदा, बोले-'बुरा' शब्द का अनुवाद नहीं कर पाया, माफी मांगी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मई 2019 8:48 PM (IST)
हिन्दी पर फंसे पित्रोदा, बोले-'बुरा' शब्द का अनुवाद नहीं कर पाया, माफी मांगी
नई दिल्ली। सिख दंगों पर दिये गए अपने बयान पर देशभर में मची सियासी उथल पुथल के बाद बाद सैम पित्रोदा ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरी हिंदी अच्छी नहीं है। मेरा कहने का मतलब था जो हुआ वो बुरा हुआ। लेकिन बोलते समय मैं 'बुरा' शब्द का अनुवाद नहीं कर पाया। और जो हुआ वो हुआ ही बोल पाया। उन्होंने कहा, "मेरा मतलब था, आगे बढ़ो। और भी मुद्दे हैं बहस के लिए जैसे भाजपा सरकार ने क्या किया। मुझे दुख है कि मेरा बयान गलत तरीके से सामने आया। मैं माफी मांगता हूं। इसे जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया गया।"
पंजाब में 19 मई और दिल्ली में 12 मई को चुनाव है। एेसे में दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस को इस बयान से नुकसान हो सकता है। दिल्ली की सात और पंजाब की 12 सीटों पर मतदान होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement