sale in jaipur khadi exhibition touch 2.5 crore rupees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ढाई करोड़ रुपए को छू लेगा खादी प्रदर्शनी में बिक्री का आंकड़ा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 दिसम्बर 2017 1:19 PM (IST)
ढाई करोड़ रुपए को छू लेगा खादी प्रदर्शनी में बिक्री का आंकड़ा
जयपुर। खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2017-2018 में अब तक 2 करोड़ 44 लाख रुपए 21 हजार रुपए से ज्यादा खादी उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। यह आंकड़ा 20 दिसंबर का है। राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ की ओर से गांधीनगर रेलवे स्टेशन के सामने प्रदर्शनी 25 नवम्बर को शुरू हुई थी। इसका आयोजन 13 जनवरी, 2018 तक किया जाएगा। इसमें प्रदेश की खादी व ग्रामोद्योग उत्पादों की 153 स्टालें लगाई गई है।इस प्रदर्शनी में खादी बिक्री पर 30 प्रतिशत, तक विशेष छूट का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। यह प्रदर्शनी खादी संस्थाओं के मध्यवर्ती संगठन राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ, जयपुर व प्रदेश की खादी संस्थाओं के सहयोग से इस आशय के साथ लगाई गई कि प्रदेष के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत कत्तिन बुनकरों द्वारा उत्पादित खादी व ग्रामोद्योगी सामान की अधिक से अधिक बिक्री हो ताकि उनको रोजगार उपलब्ध करवाया जा सकें। जिससे महात्मा गांधी का सपना साकार हो सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement