khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 5:17 PM (IST)
चंडीगढ़। राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि ओलिंपियन साक्षी मलिक का हरियाणा में भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओपी धनकड़, राज्यमंत्री बनवारी लाल और पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह एयरपोर्ट पर साक्षी का स्वागत करेंगे। यह स्वागत समारोह जुलूस की तरह आयोजित होगा। खेल मंत्री अनिल विज साक्षी के साथ ही पहुंचेंगे। ग्रोवर ने बताया कि मंगलवार को मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक में यह निर्णय किया गया। इसके अलावा तय किया गया कि सरकार की तरफ से घोषित इनामी की राशि भी प्रदान की जाएगी। साक्षी के साथ उनके कोच को भी 10 लाख की राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी।