Advertisement
मानवीय मूल्यों के उत्थान और विकास में संतों का महान योगदान - सीएम भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्यश्री महाप्रज्ञ का देश के हिंदी साहित्यकारों में प्रमुख स्थान है। उन्होंने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी की सहजता एवं पवित्रता से उनमें महात्मा का दर्शन होता है। उनके आध्यात्मिक संरक्षण में जैन विश्व भारती विकास की ओर निरंतर गतिमान है। श्री शर्मा ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी द्वारा वर्ष 2026 में एक वर्षीय योगक्षेम वर्ष के लिए जैन विश्व भारती के पवित्र स्थान पर प्रवास करना सम्पूर्ण प्रदेश के लिए मंगलकारी होगा।
प्रधानमंत्री ने पुरातन संस्कृति का वैभव किया बहाल
शर्मा ने कहा कि भारत एक समय शिक्षा का महान केंद्र था। यहां नालंदा जैसे विश्वविद्यालयों में देश-विदेश के शिक्षार्थी शिक्षा प्राप्त करते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय को नया जीवन देकर पुरातन संस्कृति का वैभव बहाल करने का काम किया है। जैन विश्व भारती राजस्थान का उल्लेख करते हुए शर्मा ने कहा कि यह संस्थान अपने सात सूत्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए लगातार गतिशील है। शिक्षा, साहित्य, साधना, शोध, संस्कृति, सेवा जैसे उद्देश्यों की प्राप्ति व मानव कल्याण की भावना इस संस्था के मूल में है। उन्होंने कहा कि ध्यान, योग, जैन विद्या, राजस्थानी लिपि, प्राकृत भाषा आदि के अध्यापन के लिए समर्पित एकमात्र विश्वविद्यालय है। यहां शोध अनुसंधान जैसे कार्य एक गुरुकुलवास के वातावरण में किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान के पवित्र परिसर में उन्हें कुछ समय बिताने का अवसर मिला था। उस अवधि में उन्हें जो दिव्य अनुभूति हुई, उसे शब्दों में कहा नहीं जा सकता।
शिलान्यास कार्यक्रम में केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जैन विश्व भारती संस्थान के कुलाधिपति अर्जुनराम मेघवाल ने अणुव्रत पर प्रकाश डाला और कहा कि इसकी स्थापना करने वाले आचार्यश्री तुलसी ने समाज की कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि जैन विश्व भारती मानव कल्याण के लिए समर्पित संस्थान है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


