नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि मदर टेरेसा को
संत की उपाधि मिलना स्मरणीय और गर्व की बात है। उल्लेखनीय है कि वेटिकन
सिटी में रविवार को पोप फ्रांसिस ने भारत में रहकर जीवनर्पयत गरीबों की
सेवा करने वाली नोबेल पुरस्कार प्राप्त नन मदर टेरेसा को संत घोषित कर
दिया।