Saini said, without naming Hooda attack on Captain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैनी ने बिना नाम लिये हुड्डा और कैप्टन पर बोला हमला

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 7:24 PM (IST)
सैनी ने बिना नाम लिये हुड्डा और कैप्टन पर बोला हमला
कुरूक्षेत्र । कुरूक्षेत्र लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि आत्महत्या को शहादत का दर्जा दिलाने के नाम पर की जा रही राजनीति देश और प्रदेश के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस ने तक देश के किसान आसैर जवानों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। राजकुमार सैनी ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि शहीद मनदीप के घर नहीं जाने को लेकर मुझा पर आरोप लगाने वाले लोग पहले अपने गिरेबांन में झांके शहीद किसी जाति के नही बल्कि राष्ट्र के गौरव होते है । मैं ऐसे लोगो की निंदा करता हुं जो शहीद हुये जाबांज वीर सैनिको को श्रद्धांजलि जाति देखकर देते है। सैनी ने बिना नाम लिये कैप्टन अभिमन्यु ओर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा और कहा कि इन जाति बिशेष के लोगों की मानसिकता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हे कि ये लोग लाडवा तो पुहंच गये पर पिहोवा नही गये। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि 28 नवंबर को कुरूक्षेत्र के थीम पार्क में आयोजित समानता रैली में बड़ा जनसैलाब उमड़ेगा। सैनी ने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ आगे की रणनीति ओर राजनीति तय करेगी। यह भी पढ़े :सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement