Advertisement
सचिन पायलट छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर प्रदर्शन में हुए शामिल

उन्होंने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी कि यह रवैया ठीक नहीं है। लोकतंत्र में संविधान पर भरोसा रखना होगा। कब तक चुनाव न करवा कर लाखों लोगों की आवाज दबाओगे। सरकार से पूछा कि चुनाव क्यों नहीं कराए। अगर नहीं करवा रहे तो कारण बताओ। बीजेपी सरकार जानती है कि पांच साल कुछ भी करो, चुनाव में हिंदू-मुस्लिम करके वोट ले लेते हैं।
पायलट ने कहा कि पता नहीं कौन मुख्यमंत्री को सलाह दे रहा है। ग्रामीण इलाकों में विकास रुक गया है। सरकार सिर्फ सत्ता का आनंद लेना चाहती है। कोई चुनाव नहीं कराना चाहती। लेकिन सरकार को चुनाव करवाने ही पड़ेंगे। आपके लोग भी लड़ेंगे, हमारे लोग भी लड़ेंगे। हार-जीत किसी की भी हो, लेकिन चुनाव जरूर हों।
प्रदर्शन से पहले पायलट ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक जताया। कहा, उन्होंने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


