Sachin last duty: Returned after giving tiffin to his father... then hanged himself-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सचिन की आखिरी ड्यूटी : पिता को टिफिन देकर लौटा... फिर खुद को फांसी लगा ली

khaskhabar.com: बुधवार, 23 जुलाई 2025 12:51 PM (IST)
सचिन की आखिरी ड्यूटी : पिता को टिफिन देकर लौटा... फिर खुद को फांसी लगा ली
प्रेम प्रसंग था या मानसिक अवसाद? जांच में जुटी पुलिस कोटा | कोटा शहर के प्रेम नगर सेकेंड इलाके में एक 34 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली। जिस बेटे ने दोपहर में पिता को ऑफिस में टिफिन पहुंचाया, उसी बेटे की लाश शाम को पंखे से लटकी मिली। ये वाकया सिर्फ एक दुखद हादसा नहीं, बल्कि समाज के उस दर्द को भी उजागर करता है, जो अक्सर दिखता नहीं—अकेलापन, अवसाद और प्रेम में टूटन। मृतक की पहचान सचिन मेघवाल (34) के रूप में हुई है। सचिन अपने पिता और दो बड़े भाइयों के साथ रहता था। मां का निधन पहले ही कैंसर से हो चुका था। सचिन बीए का स्टूडेंट था और साथ ही प्राइवेट नौकरी भी करता था।
बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सचिन ने रोज़ की तरह पिता को ऑफिस में टिफिन पहुंचाया। शाम करीब 6 बजे जब पिता घर लौटे तो देखा कि दरवाज़ा खुला था, लेकिन घर में सन्नाटा पसरा था। अंदर जाकर देखा तो सचिन कमरे के पंखे से लटका हुआ था।
चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। युवक को तुरंत फंदे से उतारकर एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सचिन के दोस्त शुभम के मुताबिक वह पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। दोस्त ने यह भी संकेत दिया कि मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। हालांकि, पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है।
फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement