Sabarimala temple valve for two days Open between display Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सबरीमाला मंदिर का कपाट दो दिन के लिए प्रदर्शन के बीच खुला

khaskhabar.com: सोमवार, 05 नवम्बर 2018 9:44 PM (IST)
सबरीमाला मंदिर का कपाट दो दिन के लिए प्रदर्शन के बीच खुला
भाजपा के वरिष्ठ नेता एम.टी. रमेश और के. सुरेंद्रन को भी मंदिर के पास देखा गया और दोनों ने कहा कि वे वहां श्रद्धालु के तौर पर आए हैं। सुरेंद्रन ने कहा, "मंदिर अधिकारियों से हमारा केवल एक ही आग्रह है कि श्रद्धालुओं को सुविधा दी जाए। हम और कुछ नहीं चाहते।" विभिन्न नाकों पर कई मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के भी इंतजाम किए गए हैं। मीडिया को सुबह सवा नौ बजे मार्ग पर जाने की इजाजत दी गई। यात्रा के लिए शायद अब तक के सर्वाधिक कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राज्य द्वारा शनिवार को मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा अपने ऊपर लेने के बाद 2,300 से ज्यादा पुलिस अधिकारी तीर्थयात्रा मार्ग की विभिन्न जगहों पर तैनात हैं। केरल पुलिस ने सोमवार को सबरीमाला मंदिर के समीप जैमर लगाया ताकि तांत्रि और तीर्थस्थल के अन्य अधिकारी मीडिया से बात न कर सकें और लाइव दृश्यों को प्रसारित न किया जा सके। जब मंदिर 17 से 22 अक्टूबर के बीच मासिक पूजा के लिए खोला गया था, मंदिर के तांत्रि और अधिकारियों ने कहा था कि अगर 10 से 50 वर्ष उम्र की महिला मंदिर में प्रवेश की कोशिश करंेगी तो वे मंदिर को बंद कर देंगे, क्योंकि यह मंदिर परंपरा के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement