Advertisement
सबरीमाला मंदिर का कपाट दो दिन के लिए प्रदर्शन के बीच खुला

एक गुस्साए श्रद्धालु ने कहा, "हमें रविवार रात से इंतजार करने को कहा गया है। हम सभी तीर्थयात्रा पर आए हैं और हमारी कोई अन्य इच्छा नहीं है। हमारे वाहनों को इजाजत दी जानी चाहिए। केएसआरटीसी को हमें ले जाने के लिए बसों का इंतजाम करना चाहिए।" उनकी इस बात का वहां मौजूद लोगों ने समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने एरुमेली से निलक्कल तक निजी वाहनों को जाने की इजाजत दे दी।
इस बार मंदिर जाने के लिए व्यवस्था ऐसे की गई है कि अपने वाहनों से आ रहे श्रद्धालुओं को निलक्कल में रुकना पड़ेगा और फिर वे वहां से केएसआरटीसी के बस से पांबा की ओर जाएंगे। उसके बाद श्रद्धालु पहाड़ी पर स्थित मंदिर के लिए आगे बढ़ेंगे। पंडालम शाही परिवार के श्रीकुमार वर्मा ने कहा कि जिस तरह से चीजें हो रही हैं, वह उससे दुखी हैं। वर्मा ने कहा, "सबरीमाला के लिए शांतिपूर्वक तीर्थाटन हुआ करता था। लेकिन, आज मंदिर पुलिस थाने में तब्दील हो गया है। यह हम सभी को दुखी कर रहा है।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



