Russian warplane crashes into eastern Mediterranean-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूसी विमान भूमध्य सागर में गिरा

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 3:39 PM (IST)
रूसी विमान भूमध्य सागर में गिरा
मास्को। रूस का एक सैन्य विमान मिग-29 दुर्घटनाग्रस्त होकर भूमध्य सागर में गिर गया, लेकिन अच्छी खबर यह है कि पायलट विमान से सुरक्षित बच निकलने में सफल रहा। मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि लड़ाकू जेट विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंत्रालय ने हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि दुर्घटना कब हुई, जबकि स्थानीय मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हादसा रविवार को हुआ था। मंत्रालय ने बताया कि पायलट सफलतापूर्वक विमान से बाहर निकल गया और वह सुरक्षित है। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement