russian president putin calls india special strategic partner,extends support against terrorism Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत विशिष्ट सामरिक साझेदार,रूस आतंक के खिलाफ देगा साथ:पुतिन

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 6:23 PM (IST)
भारत विशिष्ट सामरिक साझेदार,रूस आतंक के खिलाफ देगा साथ:पुतिन
पुतिन इस सप्ताहांत गोवा में होने वाले पांच देशों के ब्रिक्स सम्मेलन में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में कई रूसी परियोजनाओं का न सिर्फ व्यावसायिक महत्व है, बल्कि ये दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए अहम सामाजिक व आर्थिक भूमिका अदा करती हैं। पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं नए भारतीय औद्योगीकरण कार्यक्रम में फिट बैठती हैं। पुतिन ने आईएएनएस और रूस की समाचार एजेंसी स्पूतनिक द्वारा संयुक्त रूप से ईमेल के जरिये भेजे गए सवालों के जवाब में कहा,रूसी कंपनियों को भारतीय बाजार में वास्तविक संभावनाएं दिखती हैं। उन्होंने भारत को रूस का विशिष्ट सामरिक साझेदार करार देते हुए कहा,दोनों देशों के बीच सहयोग सभी क्षेत्रों में सही दिशा में आगे बढ रहा है। यह मित्रता, विश्वास और आपसी सम्मान पर आधारित है।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement