मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरूवार को कहा कि रूस अब भी
अपने विशिष्ट सामरिक साझेदार देश भारत को उन्नत हथियारों और रक्षा
प्रौद्योगिकी की आपूर्ति करने वाला अग्रणी देश बना हुआ है। उन्होंने यह भी
कहा कि रूस और अन्य ब्रिक्स देश आतंकवाद रोधी अभियान में भारत का पुरजोर
समर्थन करते हैं।
पुतिन ने आईएएनएस/स्पूतनिक को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा,दोनों देश
सैन्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सक्रिय रूप से सहभागी हैं। रूस उन्नत
हथियारों एवं सैन्य उपकरणों की सीधी आपूर्ति और भारत के साथ संयुक्त
अनुसंधानों और सैन्य उद्देश्यों से सामनों के उत्पादन के संदर्भो में
अग्रणी बना हुआ है।
पुतिन ने कहा,ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का निर्माण और पांचवीं पीढी
के लडाकू विमान का विकास सफल संयुक्त परियोजनाएं हैं।