Advertisement
रूस ने जर्मन राजदूत को किया तलब, कीव बैठक पर जताया कड़ा विरोध

रूस ने जर्मनी को चेतावनी दी कि इस तरह के कदमों के 'नुकसानदेह असर' होंगे और कहा कि रूस के खिलाफ किसी भी दुश्मनी भरे कदम का जवाब दिया जाएगा।
रूसी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, “कीव में हाल ही में हुई इस बैठक के संबंध में राजदूत के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। इस बैठक में जर्मन सांसद आर. कीसेवेटर और ए. जकायेव शामिल थे, जो एक प्रतिबंधित और वांछित आतंकवादी संगठन के नेता हैं। यह बैठक जेलेंस्की सरकार की मदद से कराई गई थी।”
मॉस्को का कहना है कि यह बैठक इस बात का साफ सबूत है कि जर्मनी रूस के अंदरूनी मामलों में दखल देना चाहता है और उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहा है। रूस ने यह भी आरोप लगाया कि जर्मनी आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
बयान में कहा गया, “जर्मन सांसद ने इस संगठन की रूस-विरोधी गतिविधियों की तारीफ की। इस संगठन के लोग बेलगोरोद और कुर्स्क क्षेत्रों में तोड़फोड़ की घटनाओं में शामिल रहे हैं। सांसद ने उन्हें जर्मनी के साथ मिलकर काम करने के लिए भी कहा, जिसमें जर्मनी में रह रहे रूसी लोगों को भर्ती करके रूस में अस्थिरता फैलाने की कोशिश शामिल है।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


