Russia military operation begins, heavy blasts on Ukraine main airport, military facilities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन का कहना है कि रूसी गोलाबारी से कम से कम 10 लोग मारे गए - रॉयटर्स

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 12:20 PM (IST)
यूक्रेन का कहना है कि रूसी गोलाबारी से कम से कम 10 लोग मारे गए - रॉयटर्स
कीव । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष प्रभावित डोनबास क्षेत्र में एक 'विशेष सैन्य अभियान' को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद यूक्रेन के सबसे बड़े हवाई अड्डे बॉरिस्पिल और पूर्वी व दक्षिणी क्षेत्रों में कई सैन्य प्रतिष्ठान धमाकों की गूंज से दहल उठे हैं। रॉयटर्स के मुताबिक यूक्रेन का कहना है कि रूसी गोलाबारी से कम से कम 10 लोग मारे गए और 9 घायल हुए है। रॉयटर्स के मुताबिक रूस समर्थित अलगाववादियों का कहना है कि यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में अब दो शहरों पर उनका नियंत्रण है ।
AFP ने समाचार एजेंसियों के हवाले से कहा, "रूस का कहना है कि यूक्रेन के एयरबेस, एयर डिफेंस को नष्ट कर दिया।"
वहीं रायटर्स के मुताबिक यूक्रेन की सेना ने बताया कि लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है ।भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ यूद्ध की घोषणा कर दी है। यह ज़बरदस्त आक्रामकता का मामला है, जो सुबह 5 बजे शुरू हुआ। यूक्रेन अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा और इस युद्ध को जीतेगा ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement