Advertisement
ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग अगले एक सप्ताह तक देशभर में चलाएगा अभियान

9 मार्च को प्रत्येक राज्य व केंद्र शासित प्रदेश दीनदयाल अंत्योदय- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत 1 लाख रुपये से अधिक अर्जित करने वाले 75 स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को सम्मानित करेगा। देशभर में 75 महिलाओं (एकल या संयुक्त रूप से) को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के आवासों की मंजूरी प्रदान करेगा।
वहीं 10 मार्च को दीनदयाल अंत्योदय- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत जिला,ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर वृक्षारोपण और कृषि-पोषक उद्यान अभियान का ऑन-ग्राउंड अभियान शुरू किया जायेगा। पोषण के महत्व पर दीन दयाल उपाध्याय - ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) के प्रशिक्षुओं द्वारा रैली का आयोजन किया जायेगा।
इसके बाद 11 मार्च को दीनदयाल अंत्योदय - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत राष्ट्रीय स्तर पर पोषण के बारे में जेंडर संवाद का आयोजन किया जाएगा। महात्मा गांधी नरेगा के तहत आजीविका के अवसर उपलब्ध कराई जाने वाली और सफलता हासिल करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इसके बाद 12 मार्च को बेहतर भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित करना - महिला महात्मा गांधी नरेगा कामगारों द्वारा तालाबों, झीलों, जल धारा और अन्य जल निकायों का सफाई अभियान के तहत- प्रत्येक जिला एसबीएम-जी के तहत समग्रता के माध्यम से शौचालयों का निर्माण करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 750 ग्रामीण महिला लाभार्थियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा।
इसके साथ ही 13 मार्च को दीनदयाल अंत्योदय- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत सामाजिक समावेश, सामाजिक विकास और लिंग संबंधी मुद्दों पर काम करने वाले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अनुभव साझा करने और उन्हें सम्मानित करने के बारे में राज्य स्तर पर वेबिनार व कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) के तहत प्रशिक्षित महिलाओं को पाठ्यक्रम पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


