Advertisement
बिहार विधान परिषद में कानून व्यवस्था को लेकर हंगामा, राबड़ी देवी ने कहा- विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा

उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि 20 साल के शासनकाल में आपने अभी तक कितना जिला, कितना प्रखंड बनाया है, कितनी फैक्ट्रियां लगाई हैं? जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री बने थे तब तीन-चार फैक्ट्रियों यहां लगी। आज इसी कारखाने से रेल का चक्का देश और दुनिया में बनकर जाता है। इस दौरान उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी को फालतू का आदमी बताया।
राबड़ी देवी ने दावा करते हुए कहा कि हमलोग विपक्ष में रहकर सरकार का सहयोग कर रहे हैं। सरकार प्रश्नों का जवाब देने से भाग रही है। श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि 2007 में हमारी सरकार नहीं थी बल्कि बिहार में एनडीए की सरकार थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे, 2005 में हमारी सरकार खत्म हो गई थी। मंत्री को बताना चाहिए कि राजद के कौन बड़े नेता थे जिन्होंने फिरौती के रूप में पैसा मांगा था। उन्होंने कहा कि अपहरण का काम यही लोग करते हैं।
इधर, मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि राजद को अपराध पर बोलने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे का अपहरण किया गया था, तब राजद का एक बड़ा नेता फिरौती मांगने के लिए उनके घर पहुंचा था। मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि अपराध पर बोलने का राजद को कोई नैतिक अधिकार नहीं है। राजद को सिर्फ राजनीति दिखती है। इनमें न कोई संवेदनशीलता है, न विजन है। उन्होंने कहा कि नाम भी बताएंगे। यहां क्राइम करने वाला बच नहीं सकता है।
उन्होंने नित्यानंद राय के रिश्तेदार के बीच हुए गोलीबारी की घटना पर कहा कि यह परिवार के बीच आपसी विवाद का मामला है। कोई बाहर से अपराधी नहीं आया था। इस पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने राबड़ी देवी के भाई सुभाष यादव के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने तो बता ही दिया है कि उस दौर में मुख्यमंत्री आवास से क्या होता था। इसके बाद अब क्या बचता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


