RU President Nirmal Chowdhary slapped in Maharani Colleges student union office inauguration program, watch video...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में महारानी कॉलेज के छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में आरयू अध्यक्ष निर्मल चौधरी को मारा थप्पड़ ,देखे वीडियो

khaskhabar.com: सोमवार, 23 जनवरी 2023 5:20 PM (IST)
-केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा के सामने भिड़े छात्र नेता जयपुर। सोमवार को जयपुर में महारानी कॉलेज के छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष निर्मल चौधरी को महासचिव अरविंद जाजड़ा ने पीछे से धक्का दिया और चांटा मारा जिससे वे गिर पड़े। इसके बाद दोनों के गुट के समर्थक आपस में भिड़ गए और लात घूंसे चले। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह भी मंच पर मौजूद थे। घटना के बाद निर्मल चौधरी ने बताया कि मुझे अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में बुलाया गया था। वहां मेरे साथ मारपीट की गई। इससे मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं कोई गुंडा-बदमाश नहीं हूं। शरीर में जब तक सांस चलेगी छात्रों के लिए काम करता रहूंगा।

कार्यक्रम में ये थे मौजूद

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने महारानी कॉलेज के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया था। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा, आरएसएस के जयपुर प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र कुमार मुख्य अतिथि थे।
निर्मल चौधरी ने बताया कि महारानी महाविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जैसे ही मंच पर पहुंचा मुझे पीछे से धक्का दिया गया। इस तरह खुलेआम गुंडागर्दी के खिलाफ प्रशासन को भी एक्शन लेना चाहिए।
इस घटना पर एबीवीपी के प्रदेशाध्यक्ष होशियार मीणा ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। छात्रसंघ से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में अध्यक्ष और महासचिव दोनों का बराबर का अधिकार होता है। सभी को बराबर सम्मान मिलना चाहिए। ऐसी घटनाएं चिंता का विषय है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement