Advertisement
चुप रहने के कारण RSS हो गया अप्रासंगिक : कांग्रेस

उन्होंने कहा कि क्या तब आरएसएस व बीजेपी ने वह पोस्टर नहीं देखा था, जिसमें मोदी जी की तस्वीर बड़ी है और भगवान राम की तस्वीर छोटी सी है। उन्होंने कहा कि तब अहंकार नहीं दिखा, जब जेपी नड्डा जी ने कहा कि मोदी जी देवताओं के देवता हैं। संजय सिंह ने कहा कि इससे बड़ा अहंकार का उदाहरण और क्या हो सकता है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम प्राप्त न करने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भगवान राम की भक्ति करने वाली पार्टी अहंकारी हो गई थी, इसलिए 241 पर सिमट गई। इस चुनाव में बीजेपी का अहंकार ध्वस्त हो गया।
इंद्रेश कुमार ने कहा, "इन लोगों ने भगवान राम की भक्ति तो की, मगर इनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया। आज भगवान राम ने इनके अहंकार को खत्म कर दिया है। ये लोग इस चुनाव में प्रशंसनीय परिणाम नहीं दे पाए। शायद अब इन्हें लोकतंत्र की ताकत का एहसास हो चुका होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


