Rss Attack on Tablighi Jamaat for Coronavirus -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

RSS ने साधा तबलीगी जमात पर निशाना, कहा- कोरोना मामले में एक्सपोज हो गए

khaskhabar.com: सोमवार, 06 अप्रैल 2020 2:41 PM (IST)
RSS ने साधा तबलीगी जमात पर निशाना, कहा- कोरोना मामले में एक्सपोज हो गए
नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के आयोजन के बाद से देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मुस्लिम संगठन पर निशाना साधते हुए कहा है कि आंकड़े सच बताते हैं। आरएसएस ने कहा कि इनके (जमात) कारण कोरोना ग्रस्त लोगों की संख्या बढ़ी है और यह बात सभी लोग मान रहे हैं। आरएसएस के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा कि अगर उनका नेतृत्व समय पर कार्यक्रम निरस्त करता तो अच्छा रहता। मनमोहन वैद्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अपने संदेश में कहा, "संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की 15, 16 और 17 मार्च को बेंगलुरू में बैठक होने वाली थी। उस समय लॉकडाउन नहीं हुआ था। 1500 कार्यकर्ता आने वाले थे, लेकिन यह नेतृत्व की गंभीरता थी, जो बैठक को निरस्त कर दिया गया। जो लोग पहुंच चुके थे, उन्हें बेंगलुरू में अलग-अलग जगहों पर रोककर गाड़ी से वापस भेजने की व्यवस्था की गई। अगर इनके लोग भी ऐसी गंभीरता दिखाते तो यह सब नहीं होता।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement