भैय्याजी जोशी ने कहा, अगर धर्म के आधार पर ये विभाजन न होता तो बाद में
घटी तमाम तरह की घटनाएं शायद न होतीं। परंतु जब ये विभाजन हुआ, उसके बाद
पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अपने आपको इस्लामिक राष्ट्र घोषित किया। उसी
समय यह आशंका बनी कि वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों का स्थान क्या होगा?
परंतु उस समय दो सरकारों के बीच जो समझौता हुआ था, उसमें कहा गया था कि
इस्लामिक स्टेट होने के बाद भी किसी अल्पसंख्यक समुदाय के साथ कोई भेदभाव
या अन्याय नहीं होगा।
लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रूप से ऐसा नहीं हुआ और वहां
बड़ी संख्या में रहने वाला हिंदू समाज कई तरह की यातनाओं का शिकार बनता
गया। उल्लेखनीय है कि सीएबी अपनी अंतिम बाधा पार करते हुए बुधवार रात
राज्यसभा में भी पारित हो गया। इस विधेयक में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और
बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर प्रताडि़त अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता
देने का प्रावधान है।