Advertisement
सीएनजी-पीएनजी सुविधाओं के विस्तार के लिए बनेगी आरएसजीएल की त्रैमासिक कार्ययोजना : डॉ. सुबोध अग्रवाल

राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध संचालक रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल द्वारा हाल ही समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 10 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 17.7 मिलियन मेट्रिक स्टण्डर्ड क्यूबिक मीटर गैस उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि इसमें 15.4 एमएमएससीएम सीएनजी उपलब्ध कराई गई।
एमडी रणवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान गैस द्वारा कूकस,नीमराना में 12 सीएनजी स्टेशनों के साथ ही कोटा में सीएनजी और पीएनजी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि कोटा में पाइप्ड घरेलू गैस कनेक्शन सुविधा के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ ही अधिक से अधिक कोटावासियों को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।
बैठक में गैल गैस से नलिनी मल्हौत्रा ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही आरएसजीएल से डीजीएम विवेक रंजन, विवेक श्रीवास्तव, सीएफओ दीप्तांशु पारीक, डीएम आईटी गगनदीप राजोरिया व सीएस रवि अग्रवाल व संजय जोषी ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


