नई दिल्ली। नोटबंदी के पीछे सरकार का एक बडा मकसद था देश में नकली नोटों पर
लगाम लगाना लेकिन नए नोट को बाजार में आए 19 दिन ही हुए हैं और लोगों के
पास 500 और 2000 के नकली नोट आ गए है। हैदराबाद में पुलिस ने करीब 2 लाख
रुपए के नकली नोट बरामद किए जो नई करेंसी में थे।
पुलिस ने इस मामले में
एक गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से 2000
के अलावा, 100, 50, 20 और 10 रुपए के भी नकली नोट बरामद हुए हैं। इसके
अलावा इनके पास से 2 कलर फोटो कॉपी मशीन भी बरामद हुई है। नकली नोट छापने
वाले इस गिरोह का सरगना पेशे से कसाई है। उसके 2 साथ अभी फरार हैं।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय