RPSC Teachers Forum State-Level Conference Concludes, Teacher Issues Discussed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरपीएससी शिक्षक फोरम का राज्य स्तरीय सम्मेलन, शिक्षक समस्याओं पर मंथन

khaskhabar.com: शनिवार, 20 दिसम्बर 2025 3:38 PM (IST)
आरपीएससी शिक्षक फोरम का राज्य स्तरीय सम्मेलन, शिक्षक समस्याओं पर मंथन
दौसा। आरपीएससी शिक्षक फोरम का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन शनिवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन के दौरान शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। फोरम के जिला अध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या एवं जिला संयोजक कैलाश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के द्वितीय दिवस पर वेतन विसंगतियां, खेमराज कमेटी की रिपोर्ट, लंबित पदोन्नतियां, जिला शिक्षा अधिकारी पदों पर सीधी भर्ती सहित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इन विषयों पर सरकार द्वारा स्पष्ट रुख नहीं अपनाने पर शिक्षकों ने रोष व्यक्त किया। फोरम के जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना ने जानकारी दी कि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के आह्वान पर 26 दिसंबर को 15 सूत्री मांगों को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें आरपीएससी शिक्षक फोरम के सदस्यों से बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है।
सम्मेलन में कालूराम मालपुरिया, जितेंद्र सैनी, राजेश निर्माण, केदार वर्मा, विमलेश गंगावत, विनोद सिंह, शिवसागर जांगिड़, राजेश सांवरिया, भंवर राजेंद्र सिंह, राजेंद्र गुप्ता, मीनाक्षी मल्होत्रा, मनोज पावा, विक्रम यादव, सतीश यादव, सुनीता मीणा, सुलोचना गुप्ता, राम खिलाड़ी मीणा, जितेंद्र सांवरिया, पवन, बाबूलाल पीटीआई, रामबाबू विजयवर्गीय, शिवशंकर गांधी, केसफूल मीणा, कैलाश मेवाल, घमंडी लाल मीणा, देवकीनंदन महावर, बृजमोहन साकरवाल, महेंद्र वर्मा सहित फोरम के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने 26 दिसंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement