Advertisement
आरपीएफ के डीजी ने मतदान वाले राज्यों को पत्र लिखकर सैनिकों के लिए सुविधाएं मांगी

सीएपीएफ के अधिकारियों ने कहा कि अर्धसैनिक बलों को जब राज्य में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किया जाता है, तो उनके आवास और परिवहन सुविधा का ध्यान संबंधित राज्य सरकार द्वारा रखा जाता है और नागरिक प्रशासन उन्हें उनके रैंक के अनुसार सुविधाएं प्रदान करने के लिए बाध्य होता है।
आरपीएफ के अधिकारियों ने कहा, आरपीएफ के मामले में, उनकी संगठनात्मक संरचना और पदनाम अन्य अर्ध-सैनिक बलों से थोड़ा अलग है, इसलिए राज्यों के प्रशासन को समय पर सूचित करना आवश्यक था।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले ही पांच मतदान वाले राज्यों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार आवास और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं।
मतदान वाले राज्यों से कहा गया है कि वे मतदान केंद्र विशिष्ट क्षेत्रों में स्थापित करें ताकि सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड के लिए अन्य सावधानियां बरती जा सकें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


