Romeo reinforcement officer also found Romeo, suspended Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोमियो पर लगाम लगाने वाला थानेदार भी ‘रोमियो’, निलंबित

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2017 2:04 PM (IST)
रोमियो पर लगाम लगाने वाला थानेदार भी ‘रोमियो’, निलंबित
लडक़ी का यह भी आरोप है कि जब उसने पुलिस में शिकायत की बात की तो उसके पिता को झूठे केस में थाने ले जाकर टॉर्चर भी किया गया। लडक़ी ने एसएसपी से लेकर डीएम तक से शिकायत की, लेकिन जब उसकी किसी ने नहीं सुनी तो उसने आईजी से शिकायत की। लडक़ी चाहती है कि इस तरह की हरकत करने वाले एसओ के साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। उसने सीएम योगी से भी फरियाद की है। लडक़ी का कहना है, ‘अब इतनी ज्यादा उन्होंने घिनौनी हरकत की है, उस पर सीएम साहब उनको क्या सजा दे, यह उन पर है, लेकिन मैं चाहती हूं उन्हें बर्खास्त किया जाए ताकि वह किसी और के साथ ऐसा ना कर सकें।’ आरोपी थानेदार की ओर से इस पूरे विवाद पर अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही पुलिस को आदेश दे चुके हैं कि लोगों की शिकायतों पर फौरन एक्शन लिया जाए। ऐसे में उम्मीद तो यही है कि आरोपी एसओ के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement