Advertisement
लालू यादव की आलोचना से तिलमिलाई रोहिणी आचार्या, कहा- सीएम सम्राट चौधरी के साथ याददाश्त की दिक्कत

रोहिणी आचार्या ने कहा कि लालू यादव के द्वारा जेल भेजे जाने की बचकानी बात कहते हुए प्रपंच के सहारे मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल करने वाले सम्राट चौधरी ये भूल गए कि भाजपा के ही लोग कहते हैं कि कानूनी और न्यायिक प्रक्रिया विधि-विधान के अनुरूप चलती है, किसी के इशारे पर नहीं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने संबोधन में ये दंभ भरते तो दिखे कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने में नीतीश कुमार ने भूमिका निभायी, मगर ये बताना भूल गए कि उन्होंने ही नीतीश कुमार को हटाने के लिए मुरेठा (पगड़ी) बांध कर प्रतिज्ञा ली थी, मगर बिना प्रतिज्ञा पूरी किए मुरेठा खोल भी लिया था। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में खुद पर हो रहे पर्सनल अटैक पर तिलमिलाते दिखे, मगर ये भूल गए कि कैसे उन्होंने एक बेटी के द्वारा अपने पिता को किडनी दिए जाने पर बेहद ही ओछी टिप्पणी की थी।
सीएम सम्राट चौधरी के "सत्ता किसी की बपौती नहीं होती" कहने को लेकर रोहिणी आचार्या ने आगे लिखा है कि मुख्यमंत्री कोई नई बात नहीं कर रहे, ये जगजाहिर है, जनता जिसे चुनकर भेजती है, वही सत्ता में काबिज होता है, मगर वर्तमान मुख्यमंत्री को तो जनता ने चुना ही नहीं। मुख्यमंत्री ये भूल गए कि वे मुख्यमंत्री का चेहरा तो थे ही नहीं। चेहरा तो कोई और था, जिसे साजिश के साथ बेबस-लाचार कर हटा दिया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


