rogues looted almost two lakh from businessman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बदमाशों ने व्यापारी से लूटे करीब पौने दो लाख रुपए

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 4:12 PM (IST)
बदमाशों ने व्यापारी से लूटे करीब पौने दो लाख रुपए
सोनीपत। जिले के ककरोई गांव के पास से एक भैंस व्यापारी से तीन नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी सहित 1 लाख 82 हजार रुपये लूट लिए। वारदात की सूचना मिलने के बाद सदर एस एच ओ रमेश कुमार मौके ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव बाघड़ू निवासी भोपाल सुबह अपने घर से 1 लाख 82 हज़ार रुपये लेकर घर से निकला था। लेकिन जब वह गांव ककरोई की तरफ एस वाई एल नहर पर पहुंचा तो तीन नकाबपोशों ने उसे घेर लिया और उसे स्कूटी सहित उसके सारे रुपये और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस वारदात में शामिल एक आरोपी को उसने पहचान लिया है। आरोपी गांव भेस्वाल का बताया जा रहा है, और भोपाल का उसके साथ पैसों का लेनदेन है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement